Dark Mode
महावीर इंटरनेशनल युवा द्वारा पंपलेट एवम पोस्टर वितरण कर दिया मतदान का संदेश

महावीर इंटरनेशनल युवा द्वारा पंपलेट एवम पोस्टर वितरण कर दिया मतदान का संदेश

कुचामन सिटी. छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान, राज्य में 25 नवंबर को होने वाले लोकतंत्र के पर्व में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाने एवम शत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों से प्रेरित होकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन की भावना से महावीर इंटरनेशनल युवा द्वारा स्थानीय बालचर संघ के कैंप में अधिकाधिक मतदान की अपील की गई। संस्था के अध्यक्ष आनन्द सेठी ने बताया की कैंप में उपस्थित युवाओं एवम युवतियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत वोट देने एवम दिलाने की शपथ ली। इस दौरान संस्था के सचिव विकास पाटनी, सुनील माथुर, आशीष राहुल झांझरी, विकास विशाल काला के साथ बालचार संघ के नेशनल ट्रेनर राजेंद्र पारीक, सचिव रामेश्वर भाकर, भागीरथ राम महला, मो शकील, गोगा देवी, नेमीचंद भाकर, रामुराम भाटी, छीतरमल कुमावत, रामनिवास गीला, रामेश्वर मावलिया उपस्थित रहे। सुनील माथुर ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई, एवम ईवीएम मशीन के बारे में विस्तार से बताया। राजेंद्र पारीक ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं एवम विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। अंत में सभी उपस्थित बच्चों एवम बालचर संघ के सदस्यो को संस्था द्वारा मिठाई वितरित की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!