Dark Mode
महिला मंडल का फाग महोत्सव संपन्न

महिला मंडल का फाग महोत्सव संपन्न

अजमेर. अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल की अजयमेरू प्रदेश इकाई का फाग महोत्सव वैशालीनगर स्थित क्रेजी टेल रेस्टोरेंट में प्रदेश अध्यक्ष आभा गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक पुष्पा विजयवर्गीय ने बताया कि महिलाएं फाग साड़ी पहन कर  अपनी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर फाल्गुन माह का स्वागत किया ।  प्रदेश सचिव शारदा विजय ने बताया कि फाग महोत्सव का मुख्य आकर्षण अशोक शर्मा एंड पार्टी का शानदार कार्यक्रम रहा । जिसमे फाल्गुनी गीतों के साथ तरुणा एवम् अशोक शर्मा ने युगल नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फाल्गुन पर नृत्य रहा जिसमे खूब तालियां बटोरी । आभा गांधी ने होलिया में उड़े रे गुलाल पर अपनी प्रस्तुति दी । रेखा विजय ने मेरे बांके बिहारीलाल भजन गाया । कृष्णा विजय ने आयो सावरियां सरकार भजन गाकर छाप छोड़ी । श्रद्धा विजय ने मीठे रस से भरी , कोमल बीजावत ने खोया खोया श्याम भजन गाकर तालियां बटोरी । अंत में सभी उपस्थित महिलाओ ने घूमर पर सामूहिक नृत्य कर समां बांध दिया । इस अवसर पर सभी ने इत्र एवम् केसर चंदन युक्त गुलाबजल मिश्रित पुष्प से होली खेली । श्रुति, दिव्या, चंचल, पिंकी, आरती, रानी को विमला गांधी की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए । सभी ने हाऊजी खेल कर ईनाम जीते । कार्यक्रम में शशि,रश्मि, संध्या, निर्मला, सरोज, नेहा, मीरां, लता, अलका गांधी, मंजू , उषा , राजेश्वरी सहित समाज की अन्य महिलाएं शामिल थे । अंत में प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता विजय ने शानदार आयोजन के लिए सभी का आभार प्रदर्शन किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!