Dark Mode
दिल्ली के जामा मस्जिद के पास शख्स की गोली मार कर हत्या

दिल्ली के जामा मस्जिद के पास शख्स की गोली मार कर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद के पास अज्ञात हमलावरों ने 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मृतक की पहचान चावड़ी बाजार निवासी समीर के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में जामा मस्जिद थाने को रात करीब 1.40 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। उन्होंने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल पीड़ित को ढूंढ निकाला और उसे अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के सिर में गोली लगी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर वहां आए और मृतक पर गोली चलाई, जिसके चलते उसके सिर में गोली लगी। अधिकारी ने कहा कि मृतक जामा मस्जिद के पास या-रब-चला दे होटल के मालिक का साला था। अधिकारी ने कहा, होटल भी उस जगह के पास है जहां घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!