Dark Mode
मराठा आरक्षण आंदोलन: लगातार बढ़ रहा विवाद, अब तक कुल 99 की हुई गिरफ्तारी

मराठा आरक्षण आंदोलन: लगातार बढ़ रहा विवाद, अब तक कुल 99 की हुई गिरफ्तारी

मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों मराठा आंदोलन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मराठा आंदोलन को लेकर राज्य में बवाल लगातार मचा हुआ है। मराठा आंदोलन को लेकर मनोज जरांगे के नेतृत्व में 24 अक्टूबर से लगातार आंदोलन चल रहा है। आंदोलन को लेकर कई जगहों पर हिंसक आंदोलन भी हो चुके है।इसी बीच स्थिति को बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (कानून-व्यवस्था) संजय सक्सेना ने भी बीड जिले का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने मराठा आरक्षण के दौरान हुई हिंसा की स्थिति के बाद इलाके का जायजा लिया है। इसकी जानकारी अधिकारी ने दी है। अधिकारी के मुताबिक बीड में बड़े स्तर पर हुई हिंसा को देखते हुए अबतक कुल 99 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। हिंसा को देखते हुए स्थिति वर्तमान में काफी नियंत्रण में है।
इस मामले पर वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सक्सेना मंगलवार को बीड पहुंचे और वह स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद अब वर्तमान में हालात के संबंध में रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। बता दें कि अब तक बीड पुलिस ने हिंसा के संबंध में कुल 30 से अधिक मामलों को दर्ज किया है। इस मामले में 99 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बात दें कि बीड जिले में सोमवार को बड़े स्तर पर हिंसा हुई थी। हिंसा के बाद प्रशासन ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था। इसके साथ ही इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई थी।
बीड के माजलगाव शहर में सोमवार सुबह आरक्षण आंदोलनकारियों के एक समूह द्वारा अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर आगजनी और पथराव किया गया था। विधायक का एक ऑडियो ‘क्लिप’ सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह घटना हुई। ‘क्लिप’ में राकांपा विधायक ने कथित तौर पर मराठा आरक्षण आंदोलन के बारे में बोला था और आमरण अनशन कर रहे मनोज जरांगे पर परोक्ष तौर पर टिप्पणी की थी। बाद में माजलगाव नगरपालिका परिषद भवन की पहली मंजिल पर आग लगा दी गई और तोड़फोड़ की गई।
मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के एक अन्य समूह ने सोमवार शाम बीड शहर में राकांपा विधायक संदीप क्षीरसागर के आवासीय परिसर और कार्यालय में घुसकर आग लगा दी थी। एक अन्य घटना में, प्रदर्शनकारियों ने बीड शहर में राज्य के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर के आवास को आग लगा दी और पथराव किया। मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों की भीड़ अजित पावर गुट के नेता अमरसिंह पंडित के आवास के बाहर भी जमा हो गई थी और पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!