Dark Mode
विवाहिता ने की आत्महत्या, पति ने दर्ज करवाया मुकदमा

विवाहिता ने की आत्महत्या, पति ने दर्ज करवाया मुकदमा

बीकानेर। महिला द्वारा सुसाइड करने के मामले में मृतका के पति ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए सेरूणा पुलिस थाने में कोर्ट इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है। घटना 23 सितंबर 2023 की है। पुलिस के अनुसार मृतका के पति ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि बाना निवासी भागीनाराम पुत्र रामेश्वरलाल मेघवाल ने उसकी पत्नी के साथ गलत संबंध बनाकर उसके फोटो व वीडियो बना लिये थे। फोटो व वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर आरोपी उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा और लाखों रुपए भी हड़प लिये। आरोप है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया। जिस पर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपित भानीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
महिला की आत्महत्या के प्रेरित करने का आरोप, पति ने दर्ज करवाया मामला: वहीं दूसरी ओर महिला को आत्म हत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने का एक मामला सामने आया है। परिवादी सेरुणा निवासी गसणपतराम ने सेरुणा पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि बाना निवासी भानीराम ने परिवादी की पत्नी के साथ गलत संबंध बनाए और उसके फोटो व वीडियो का डरदिखाकर ब्लैक मेल करने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़प लिए।
साथ उसे आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया। परिवादी की पत्नी ने आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सेरुण थानाधिकारी इंद्रपाल को सौंपी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!