Dark Mode
प्रजापति समाज का गुजरात में सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, हजारों की संख्या में उमरा समाज का महा रेला

प्रजापति समाज का गुजरात में सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, हजारों की संख्या में उमरा समाज का महा रेला



विवाह में 19 जोड़ी हमसफर के बने साथी
समाज के युवा राजनीति में आगे- उपाध्यक्ष कुमावत

सुमेरपुर। राजस्थान प्रजापति सेवा समिति गुजरात द्वारा अहमदाबाद मे रिवर फ्रंट पर आयोजित 18 वा सामूहिक विवाह महोत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। जिसमे स्थानीय विधायक सहित राजस्थान के पाली जिला सुमेरपुर विधानसभा  विधायक जोराराम कुमावत व भारतीय जनता पार्टी  पाली के जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत एडवोकेट भी कार्यक्रम मे शरीक हुए।सामूहिक विवाह मे पूरे गुजरात से करीबन 19 जोड़े परिणय सूत्र मे बन्धे। समारोह का आयोजन गाजों बाजों के साथ समाज की परंपरा के अनुसार सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया जिसमें प्रजापति समाज के 19 जोड़े हमसफर के साथी बने और वर वधु ने एक दूसरे के साथ जिंदगी निभाने की कसम खाई। समारोह के दौरान समाज के वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने एवं महंगाई को ध्यान में रखते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए एक वरदान है। इसको ध्यान में रखते हुए
भारतीय जनता पार्टी पाली  जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत ने सामूहिक विवाह समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा की अब वर्तमान परिवेश मे समाज को आगे बढ़ाने में सामूहिक विवाह एक सफलतम प्रयास हे!  समाज की प्रगति के लिए ऐसे प्रयासो के साथ साथ समाज का ज्यादा से ज्यादा प्रशासन व राजनीति मे भागीदारी रहे। इस हेतु समाज के ज्यादा से ज्यादा शिक्षित व युवाओ को आगे आकर राजनैतिक व प्रशासनिक क्षेत्र मे अहम भूमिका निभाने का आव्हान किया। समाज में ऐसे प्रयास समाज व  युवाओं को करना चाहिए,साथ ही समाज हर क्षेत्र मे संगठित रहकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन की महती आवश्यकता है ऐसे आयोजन अगर हर क्षेत्र में आयोजित किए जाए तो निश्चित तौर पर फिजूलखर्ची से हमारा समाज बस सकता है। ऐसे आयोजनों से समाज में शिक्षा,राजनीतिक,एकजुटता जैसे एक दूसरे का मान सम्मान भी बढ़ता है। विवाह सम्मेलन समाज के लिए एक अमरजोत है जिससे बढ़ती महंगाई के चलते फिजूलखर्ची से समाज को बचाया जा सकता है।
 
 
 
पधाधिकारियो रहा सहयोग
 
 इस दौरान समारोह अध्यक्ष रमेशभाई  पढियार व महेशभाई  पढियार भी कार्यक्रम मे मौजूद रहे,साथ ही कमेटी के वरिष्ट सदस्य पुखराज मेवाड़ा, चुनीलाल परमार, राजेंद्र कुमार मेवाड़ा, भिखाजी गूंगामण, कसनाजी टांक, शिवलाल  रोटांगन, हरिभाई  प्रजापति, केसाराम चौहान, सरूपाजी आदि पदाधिकारियों का सराहनीय मार्गदर्शन रहा। श्री राजस्थान प्रजापति समाज सेवा समिति गुजरात  अध्यक्ष नारायणभाई  मालवीय,उपाध्यक्ष जगदीश भाई  मालवीय,मंत्री हरिशकुमार प्रजापति, सहमंत्री हिम्मतलाल  प्रजापति,कोषाध्यक्ष बलदेवभाई  टांक, सहकोषाध्यक्ष उत्तमकुमार परमार सहित कार्यकारणी सदस्य वसंतभाई  रामीणा,चिरागभाई, प्रवीण कुमार,जोगेंद्र भाई,दिनेश भाई, आशीष भाई,प्रकाश भाई,भरत भाई, जगदीश भाई,रमेश भाई,बाबूभाई बडवाल, नारायण भाई प्रजापति,त्रिलोकभाई भटिया,अशोक भाई मेवाड़ा,गजाराम रामीणा,नटवरलाल मेवाड़ा,मांगीलाल मेवाड़ा,हीरालाल प्रजापति,बालाजी कालोर, मोहनलाल परिहार, किशनभाई प्रजापति आदि सदस्यो  ने सामूहिक रूप से  सामूहिक विवाह सम्पन्न करवाया जिसमे पूरे गुजरात व विभिन्न राज्यो के लोग हजारों की संख्या मे उमड़े। उस दौरान भामाशाओ का भी कमिटी द्वारा सभी अतिथियों व भामाशाहों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे समारोह अध्यक्ष नारायण भाई प्रजापति ने नवविवाहित दम्पतिओ को शुभकामनाएं देते हुए समारोह मे पधारे सभी अथितियों, भामाशाओ व समाज बंधुओ का धन्यावाद ज्ञापित किया और सभी का आभार जताया।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!