Dark Mode
मौलासर : शेखावाटी मौलासर में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मौलासर : शेखावाटी मौलासर में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मौलासर। कस्बे की शेखावाटी स्कूल मौलासर में 69वीं जिला स्तरीय बैड़मिंटन व नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रधानाचार्य श्रीराम खोखर ने बताया कि 14 वर्ष बैडमिंटन प्रतियोगिता शेखावाटी स्कूल के RBSE कैम्पस में व 17 एंव 19 वर्ष नेटबॉल प्रतियोगिता शेखावाटी के CBSE कैम्पस में 14 से 17 सितम्बर तक चलेंगे। समारोह में ग्रुप चैयरमैन बी.एल. रणवां ने आये हुए खिलाड़ियों व प्रभारियों का स्वागत किया व शेखावाटी के आगामी खेल विजन को स्पष्ट किया डायरेक्टर रोहित रणवां ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ शुरू हुए इस भव्य आगाज में कुचामन सीबीईओ भंवरलाल खोखर, एसीबीईओ भंवानी सिंह, शाब्बीर खान, मौलासर पीईईओ गणपत लाल जांगिड़, जितेन्द्र रणवां, राहुल रणवां सहित जिलेभर से शारीरिक शिक्षक, कार्मिक विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मोजूद रहे। इस सम्पूर्ण प्रतियोगिता में जिलेभर से  94 टीमों के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!