पेंशनर समाज उपशाखा सोजत की बैठक आयोजित
पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन 20 फरवरी को होगा
सोजत। पेंशनर समाज उपशाखा सोजत की कार्यकारिणी बैठक पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें उपशाखा सोजत का वार्षिक अधिवेशन 20 फरवरी 2023, सोमवार को सुबह 10:00 बजे आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उक्त कार्यक्रम सोजत वाटिका, वृद्ध आश्रम के पीछे, कृषि उपज मंडी रोड पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शाखा के जो सदस्य 80 वर्ष की आयु फरवरी 2023 तक पूर्ण कर चुके हैं उनका शाखा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा इस हेतु पात्र व योग्य पेंशनर्स को निर्देशित किया गया कि वे अपने पीपीओ की प्रति 15 फरवरी 2023 तक पेंशनर समाज कार्यालय सोजत में आवश्यक रूप से जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें बैठक में उपशाखा सोजत अध्यक्ष के चुनाव जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया में वही सदस्य भाग ले सकेंगे जिन्होंने 15 फरवरी 2023 तक सदस्यता ग्रहण की है। कार्यक्रम की रूपरेखा का निर्धारण कार्यकारिणी द्वारा किया जाएगा तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सदस्य से तन मन धन से सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। बैठक में पेंशनर समाज उपशाखा सोजत के अध्यक्ष लालचंद मोयल सचिव लक्ष्मण पालरिया कोषाध्यक्ष मदन लाल चौहान पशुपतिनाथ व्यास सत्यनारायण त्रिवेदी राधाकिशन गहलोत राम स्वरूप भटनागर फौजी अशोक सेन पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी शंकर लाल पारीक रशीद अहमद गोरी जुगल किशोर दवे ईश्वर दास पुरुषवाणी महेंद्र कुमार माथुर सन्नी अब्राहिम सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।