Dark Mode
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय सिंह भाटी ने आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए पोकरण विधानसभा के युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। भाजपा पोकरण नगर कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक प्रचार - प्रसार कर मतदान करवाना है. इसी दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त और पेपर लीक मामले में अग्रणी रहने वाले कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाया। ज़िलाध्यक्ष उदय सिंह भाटी ने बताया कि डोटासरा के रिश्तेदारों को साक्षात्कार में अधिक अंक प्राप्त हुए है इस प्रकार अप्रत्याशित वृद्धि संदेहास्पद बनाती है। इस प्रकार reet-2021 में 26 लाख विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। चुकीं reet-2021 पेपर लीक सरकार द्वारा प्रायोजित था जिससे क़बीला विद्यार्थियों को उक्त कारण से बाहर बैठना पड़ा। इसी रोष के साथ युवा साथियों के साथ में डोटासरा का पुतला जलाया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष नारायण सिंह तंवर , प्रदेश मंत्री प्रेम ओड़,कुलदीप सिंह जोधा, श्रवण जी पुनिया, दीपक गहलोत,मोंटू व्यास, अनिल जी रंगा, रेवंत सिंह फूलासर,भोम सिंह तंवर, उम्मेदा राम गवारिया, सवाई सिंह झलारिया, मालम सिंह केरालिया, राधेश्याम सिंह झबरा, गोपी गोदारा सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!