Dark Mode
गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर विश्वकर्मा मंदिर मे बैठक आयोजित

गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर विश्वकर्मा मंदिर मे बैठक आयोजित

सुमेरपुर। निकटवर्ती सुमेरपुर के नोवी मे विश्वकर्मा मंदिर मे श्री वंश सुथार विकास समिति के तत्वाधान मे आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गयी जिसमे महोत्सव को लेकर विभ्भिन तैयारियो को लेकर चर्चा कर उक्त जिम्मेदारी सौपी गयी। जानकारी के अनुसार समिति के अध्यक्ष सखाराम सुथार नोवी ने बताया कि गणेश चतुर्थी महोत्सव कार्यक्रम मे हवन पुजा समाजबंधुओ द्वारा चढावा एव महाप्रसादी को लेकर चर्चा की गयी। आयोजित बैठक मे वरिष्ठ सदस्यगणो द्वारा विश्वकर्मा मंदिर के भव्य निर्माण के लिए रूपरेखा तैयार की गयी वही सभा मे विचारणीय बिन्दुओ पर मंथन कर समाज के विकास को लेकर निर्णय कर कार्यकारिणी द्वारा कार्य प्रारम्भ करने को लेकर सहमति प्रदान की गयी। महोत्सव मे महाप्रसादी के लाभार्थी स्व. रतीबाई किस्तुरजी चौहान बलाना द्वारा की जायेगी। सभा मे पुर्व अध्यक्ष शिवलाल खिवांदी सोहनलाल मांगीलाल नरोत्तम सुरेश कोलिवाडा हरीश सुमेरपुर सहित सदस्यगण उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!