आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए बैठक 11 मार्च को
सीकर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया की लोकसभा आम चुनाव, 2024 की घोषणा शीघ्र ही भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा की जानी है। लोकसभा आम चुनाव, 2024 की घोषणा होते ही आदर्श आंचार संहिता लागू हो जायेंगी। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन विभाग को भिजवाने वाली 24 घंटे 48 घंटे 72 घंटे की रिपोर्ट के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सीकर की अध्यक्षता में 11 मार्च 2024 को दोपहर 2:30 बजे से , कलेक्ट्रेट सभागार सीकर में बैठक आयोजित की जाएगी l