Dark Mode
ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य एवं गैंगस्टर अधिनियम में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य एवं गैंगस्टर अधिनियम में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य एवं गैंगस्टर अधिनियम में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बदायूं जिले के वजीरगंज निवासी नरेश चंद गुप्ता के रूप में हुई है। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाने की टीम ने कुछ माह पहले फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर लोगों को ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था और इसके सदस्य सिद्धार्थ गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था।

सिंह ने बताया कि रविवार को गिरोह के अन्य सदस्य एवं गैंगस्टर अधिनियम में वांछित आरोपी नरेश चंद को भी सेक्टर-27 स्थित बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना जावेद खान और उसका साथी अजय कुमार अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!