विधायक मेघवाल ने किया कक्षा कक्षों का लोकार्पण
डेह. नागौर के गोरेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक कोष से बने 2 कमरों का आज जायल विधायक डॉ मंजू मेघवाल पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार ने फिता काट कर लोकार्पण किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मेघवाल रही और अनीता बागड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नागौर ने समारोह की अध्यक्षता की और राजेन्द्र फिङौदा पूर्व प्रधान मुंडवा,राधेश्याम गोदारा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह भाटी व बाबूलाल उपसरपंच श्यामसर इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक ने कहा की विकास के क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देंगे ।डॉ मेघवाल ,ने दो कमरे और देने की घोषणा भी की। सरपंच प्रतिनिधि विक्रम सिंह भाटी ने विधालय में बालिकाओं के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की। बुधा राम खीलेरी व गोपीकिशन रांकावत रिटायर्ड अध्यापक ने इक्यावन-इक्यावन हजार रुपये विधालय विकास हेतु देने की घोषणा की। विधायक मेघवाल ने विधालय हैतु भूमि दानदाताओं चैनाराम,गोपालराम व पटवार घर व पशु अस्पताल के भूमि दानदाता मदन सिंह को प्रशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया । अनिता बागङी ने नो बेग डे दिवस की गतिविधीयों व सङक सुरक्षा के नियमों के बारें में विधाथियों को सवाल पुछे ।प्राचार्य पी.आर.चायल ने विधालय में संसाधनो की कमियों के बारे में ध्यान आकर्षित कराया। उप प्राचार्य पूर्णाराम गोदारा सहित सभी स्टाफ़ सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर प्रेमरतन शर्मा सरपंच प्रतिनिधि रोहिणी, गजानंद शर्मा पूर्व सरपंच सेवड़ी, समाजसेवी मोडाराम, हीराराम गंठिलासर,भगवानाराम पूर्व उप सरपंच व ग्राम पंचायत श्यामसर के सेंकड़ों कार्य कर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरदास राम सियाग ने किया।