Dark Mode
आक्रोश रैली के दौरान मौलासर रहा पूर्णतया बंद

आक्रोश रैली के दौरान मौलासर रहा पूर्णतया बंद

मौलासर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22अप्रैल को हुए आतंकी हमले में हिन्दू यात्रियों की हत्या के विरोध में मौलासर में आक्रोश रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मौलासर तहसीलदार को दिया। आक्रोश रैली श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण से विशाल रैली के रूप में प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय पर सम्पन्न हुआ।रैली के दौरान सर्व हिन्दू समाज ने मौलासर पूर्णतया बंद रखा जिसमें मेडिकल, सब्जी आदि आवश्यक सेवाएं भी बंद रही। हिन्दू यात्रियों के नरसंहार का विरोध रैली में लगे नारों से स्पष्ट दिखाई दिया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में पांच प्रमुख मांग रखी गई जिनमे इस नरसंहार की जाँच राष्ट्रीय जाँच एजेंसी से करवाना, आतंकियों को स्थानीय सहयोगियों सहित फाँसी, इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंचो पर कठोरतम कार्यवाही, सभी मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग व त्वरित न्याय, पर्यटन स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सहित भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था, और अखंडता पर प्रहार अक्षम्य जो हिंदूस्तान के जनमानस को कतई स्वीकार नहीं ज्ञापन से दिया।
मौलासर बंद व आक्रोश रैली में व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों का पूर्णतया सहयोग रहा। स्थानीय पुलिस प्रशासन आक्रोश रैली के दौरान मुस्तैद रहा। सर्व हिंदू समाज ने पहलगाम हिंदू नरसंहार के प्रति भारी रोष रैली के माध्यम से व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!