Dark Mode
डीजे पर नाचने के विवाद में हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

डीजे पर नाचने के विवाद में हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने अर्जुन उर्फ बोना पुत्र सुरेश उर्फ कालू हरिजन उम्र (20) निवासी हरिजन मोहल्ला सीमेंट फैक्ट्री, कृष्णा हरिजन (20) पुत्र गुरुचरण हरिजन निवासी सीमेंट फैक्ट्री, मारुफ उर्फ पिन्टू (19) पुत्र इब्राहिम लोहार निवासी सीमेंट फैक्ट्री थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।


बारात में विवाद के दौरान की थी हत्या
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि रमेशचंद निवासी कोटा ने रिपोर्ट में बताया कि 16 मार्च 2026 को वह अपने पुत्र विशाल व परिवारजनों के साथ सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने आए थे। रात करीब 9 बजे डीजे पर नाचने को लेकर विशाल का कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों व उनके साथियों ने विशाल पर चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


विशेष टीम का किया गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले को प्राथमिकता में लेते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर एवीडेंस जुटाए, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्धों की पहचान की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस की मुस्तैदी, तुरंत कार्रवाई और सुनियोजित प्रयासों के चलते तीनों मुख्य आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि एसपी अनिल कुमार के निर्देशन में, ASP विजय सिंह मीणा और उदय सिंह के सुपरविजन में, थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में डीएसटी प्रभारी उपनिरीक्षक श्यामसुन्दर व क्यूआरटी टीम का विशेष सहयोग रहा।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!