Dark Mode
नौसेना 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगी: एडमिरल आर हरि कुमार

नौसेना 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगी: एडमिरल आर हरि कुमार

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने बुधवार को कहा कि नौसेना 2047 तक पूरी तरह से ‘आत्मनिर्भर’ बनने के लिए प्रतिबद्ध है। तब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा। नौसेना प्रमुख ने गांधीनगर जिले के उवरसद गांव के पास स्थित एक निजी विश्वविद्यालय, कर्णावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में यह टिप्पणी की। कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कहा, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शब्दों में, रक्षा क्षेत्र प्रमुख मांग सृजनकर्ता है और भारतीय नौसेना का उस संबंध में एक गौरवपूर्ण इतिहास है। विभिन्न पोत निर्माण गोदियों में निर्माणाधीन 65 युद्धपोतों और पनडुब्बियों के साथ, भारतीय नौसेना का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत का पथप्रदर्शक बनना है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘और हमने राष्ट्रीय नेतृत्व से 2047 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनने की प्रतिबद्धता जताई है।’’ कुमार ने जोर देकर कहा कि भारत ‘‘निश्चित तौर पर 2047 में पूरी तरह से विकसित देश बनने के मार्ग पर है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!