Dark Mode
भतीजे ने साथी के साथ मिलकर की ताऊ की हत्या

भतीजे ने साथी के साथ मिलकर की ताऊ की हत्या

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी महज चार घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक की हत्या उसके ही भतीजे ने अपने गांव के एक साथी के साथ मिलकर की थी। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे शराब पीने के दौरान हुआ विवाद और गांव की पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि केशव नगर इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने पहले शव की शिनाख्त कराई और इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र तथा आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसके भतीजे विकास ने अपने साथी नीतीश के साथ मिलकर की। दोनों आरोपी मृतक के ही गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब पीने के दौरान विवाद बढ़ने और पुरानी आपसी रंजिश के चलते दोनों ने सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।
वारदात के बाद दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उन्हें पहले ही दबोच लिया।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!