Dark Mode
निंबाहेड़ा : उमंग 5 अभियान : निंबाहेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

निंबाहेड़ा : उमंग 5 अभियान : निंबाहेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

  • बाल श्रम उन्मूलन के साथ बाल संरक्षण का दिया संदेश

निंबाहेड़ा । पुलिस मुख्यालय की ओर से जून माह में बाल श्रम उन्मूलन के लिए विशेष अभियान उमंग 5 का संचालन किया है। इस संबंध में चितौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में जिले में बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम और बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम पर आमजन में जागरूकता के लिए युनिसेफ राजस्थान के सहयोग से रेंज पुलिस द्वारा संचालित कार्यक्रम पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के सभी वृत्तों में नुक्कड नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को  निंबाहेड़ा वृत के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी कम्युनिटी हॉल निंबाहेड़ा  में हुई। कार्यक्रम में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा राम सुमेर मीणा के निर्देशन में पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन ओर भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस मुख्यालय की ओर से पूरे जून माह में जारी उमंग-5 अभियान की जानकारी दी और आमजन से आहवान किया कि बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूक होकर पुलिस का सहयोग करे और बाल संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाते हुए एक सकारात्मक वातावरण तैयार करें। बच्चों के बचपन की सुरक्षा के साथ उनके बेहतर भविष्य का निर्माण हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के दौर में बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति बड़ी समस्या है और हम सभी मिलकर ही इसका समाधान कर सकते हैं।  इस अवसर पर राजस्थान के ख्यातनाम लोक कलाकार और नाट्य आर्टिस्ट कमलेश बामणिया और टीम सदस्य सूर्या देवी, अरविंद, नीलम व भंवर दास वैष्णव ने कठपुतली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालश्रम उन्मूलन के साथ बालकों के लिया शिक्षा का महत्व पर रोचक संदेश दिया।  यूनिसेफ टीम के पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम उदयपुर रेंज के सदस्य सुनील व्यास ने संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।  इस अवसर पर हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल राजू, वीरेंद्र, शिशपाल, ज्ञान प्रकाश, कार्यक्रम टीम के दिलीप सालवी सहित सुरक्षा सखी विजया जोशी ,अंजू बाबेल,संगीता लूणावत,लक्ष्मी कोठारी,माधुरी अग्रवाल,सविता राणा,हेमलता लड्ढा ,सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिस मित्र, युवा और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक द्वारा  बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूर को राहत दिलाने संबंधी जानकारी साझा की और बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!