Dark Mode
निंबाहेड़ा : हिंदी दिवस पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

निंबाहेड़ा : हिंदी दिवस पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

निंबाहेड़ा। शंभूपुरा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की जिला इकाई मेरा युवा भारत (माय भारत) तथा मेरा युवा भारत से समृद्ध डूंगला युथ क्लब मदर टैरेसा महिला मंडल कि अध्यक्ष श्वेता सामर के सानिध्य में आयोजन हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमशः किशन करेरी, चिकारडा, भटोली बागरिया, डूंगला मॉडल स्कूल  में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रश्नोत्तरी, कविता, रंगोली, निबंध, पोस्टर ,संगीत आदि शामिल है। प्रधानाचार्य बाबू लाल बैरवा, वाइस प्रिंसिपल भूपेंद्र रेगर, संतोष कुमार मीणा, भगा लाल मेघवाल, श्रवण प्रजापत आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को अर्जुन सिंह ने बताया कि 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। तभी से यह दिन हर वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी न केवल एक भाषा है, बल्कि यह हमारे संस्कृति, इतिहास और एकता की पहचान भी है। यह देश के विभिन्न भागों को जोड़ने का कार्य करती है। प्रतियोगिता में प्रथम पीनू गाडरी, द्वितीय ममता जटिया, तृतीय सोनम मेंनारिया प्रथम, सुमन गुर्जर, द्वितीय चंदा जाट, तृतीय तारा मेघवाल, प्रथम उर्वशी तेली, द्वितीय अवनी चैधरी, तृतीय फरहत खान रहे।श्वेता सामर ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में 500 से भी अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं विजेताओं को मोमेंटो प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ बाबूलाल गढ़वाल, कुसुम नंदावत, अनिल कुमार, अरुण, संचालन अश्विन दक, पर्वत, कीर्ति, शोभा सहित स्टाफ उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!