Dark Mode
मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, 22 किलो अफीम जब्त

मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार, 22 किलो अफीम जब्त

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के नौ सदस्यों के पास से 22 किलोग्राम अफीम जब्त की है और उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में छह सीमा शुल्क अधिकारियों पर भी मामला दर्ज किया गया है।
पंजाब पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि 30 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है जिनमें नौ करोड़ रुपये जमा हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के सदस्यों के पास से 22 किलोग्राम अफीम जब्त की और गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा, अफीम के उत्पादक और खरीदकर्ता को झारखंड से 12 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। यादव ने कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित की गई छह करोड़ रुपये की 12 संपत्तियों की पहचान भी की गई है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की पांच विदेशी संस्थाओं के साथ-साथ दिल्ली में छह सीमा शुल्क अधिकारियों पर मामला दर्ज किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!