Dark Mode
Noida के डीएम ने कैदी के परिवार के रिश्वत मांगे जाने के दावे पर जांच के आदेश दिए

Noida के डीएम ने कैदी के परिवार के रिश्वत मांगे जाने के दावे पर जांच के आदेश दिए

गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्थानीय जेल अधिकारियों के खिलाफ एक विचाराधीन कैदी के परिवार से रिश्वत मांगने के आरोप की जांच के आदेश दिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह कार्रवाई तब हुई जब विचाराधीन कैदी के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा, जिसमें दावा किया गया कि उनसे दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी और जेल अधिकारियों द्वारा जेल में कैदी के साथ मारपीट की गई थी।

मामले से संबंधित एक कथित ऑडियो क्लिप-एक फोन कॉल की रिकॉर्डिंग-भी ऑनलाइन सामने आई। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) मनीष कुमार वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने दावों की जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

वर्मा ने कहा, ‘‘जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी नितिन मदान को सौंप दी गई है और वह मामले में निष्कर्षों की एक व्यापक रिपोर्ट सौपेंगे।’’ विचाराधीन कैदी को पिछले हफ्ते एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी के बाद उप्र स्पेशल टास्क फोर्स और नोएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!