भाजपा के मनोनीत पदाधिकारियों का किया सम्मान भाजपा युवा मोर्चा
लालसोट . नगर के तत्वावधान में लालसोट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को ज़िला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर माल्यार्पण एवं साफ़ा बंधन करवाके सम्मान किया गया। मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक सेडूलाई द्वारा सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर भेंट की गई तथा मुँह मीठा करवाया गया। ज़िला कार्यकारिणी में एडवोकेट रवि हाडा तथा अनिल बैनाडा को जिला उपाध्यक्ष, हरकेश मटलाना को जिला महामंत्री एवं सत्यनारायण बोहरा को नगर संयोजक बनाया गया है। ज़िला उपाध्यक्ष रवि हाडा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ कर कमल का फूल खिलाने का संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर भाजपा नेता रामविलास मीणा पूर्व चेयरमेन जगदीश प्रसाद सैनी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, एडवोकेट बाबूलाल हाडा, पार्षद लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, जय प्रकाश सैनी, सुरेश सैनी, कमलेश सैनी बंजारा, जयप्रकाश डीडवाना, प्रकाश पालवाले, विधानसभा मीडिया प्रवक्ता अभिनव त्रिपाठी, विनोद कोराका, पुनीत बोहरा, विनोद सोनी, दीपक बोहरा, महेश जांगिड़, बलराम जोशी, कौटिल्य हाडा आदि उपस्थित रहे।