Dark Mode
महिलाएं ठांन लें तो कुछ भी असम्भव नहीं : डॉ. रूमा

महिलाएं ठांन लें तो कुछ भी असम्भव नहीं : डॉ. रूमा

                        अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ समारोह केक काटकर दी बधाइयों
बाड़मेर. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान कौशल एवम आजीविका विकास निगम के राजकेविक नर्सिंग जीडीए एन पी स्किल सेंटर में समारोह का आयोजन डॉ. रुमा देवी के मुख्य अतिथि एवंकृषि विज्ञान केंद्र डॉ. सोनाली शर्मा की अध्यक्षता एवं एसबीआई आरसेटी के निदेशक ब्रजेश कुमार, टीम बाड़मेर अध्यक्ष सुरेश जाटोल, जिला आरएसएलडीसी प्रबंधक मुकेश व्यास के विशिष्ट अतिथि में सम्पन हुआ। इस दौरान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.रुमा देवी ने कहा कि महिलाएं ठांन लें तो जीवन में कुछ भी असम्भव नहीं है। मेहनत और लगन से हर मंजिल को पाया जा सकता है। उन्होने कहा कि नारी के जीवन में कई जिम्मेदारियों का निर्वाह करना पड़ता है। वे दो घरां को रोशन करती है। स्वस्थ व कौशल नारी की पहचान है कि वे हमेसा आगे बढे और हालातों से लडे। जीवन की जिमेदारियों को समझे, तभी जाकर जीवन आनंदमय होगा। नारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में भी योगदान दिया है, आपने आप को कम न समझे और राष्ट्र सेवा देश सेवा में योगदान दे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सोनाली ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के रूप में नारी शक्ति का अहम रोल है। चिकित्सा सेवा क्षेत्र में रोजगार के अनेकों अवसर है, मदर टेरेसा ने पूरा जीवन सेवा क्षेत्र में देकर ममता एवं करुणा से नारी के जीवन को परिचय दिया है आज के युग में महिलाये पुरुषां से हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। इस दौरान अतिथियों ने बालिकाओं के साथ केक काटकर एक दूसरे का मूंह मीठा करवाकर महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान कार्यक्र का संलालप हेमराज शर्मा ने किया। व धन्यवाद विनोद शर्मा ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर दुर्गावती, पंखी पातलिया, भास्कर सोनी, हेमराज गौड़, विनोद शर्मा, दिलीप कुमार, गोमती, गनपत गढ़वीर जीतू और रमेश उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!