Dark Mode
पोषण रैली व संवाद का हुआ आयोजन

पोषण रैली व संवाद का हुआ आयोजन

धौलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़े में धौलपुर में पोषण रैली व संवाद का आयोजन किया गया। रैली को सीडीपीओ कार्यालय से विभाग के उपनिदेशक धीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिला कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम स्तर तक पोषण और स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कड़ी है। अब आवश्यकता इस बात की है हम गृह भ्रमण के दौरान जन जन तक पोषण अभियान के सन्देश को ले जाएं। साथ ही उक्त पखवाड़े के दौरान बच्चों की ठीक प्रकार से वजन व ऊंचाई लेकर पोषण ट्रेकर पर सही प्रविष्टि करें। प्रत्येक माता और बच्चे को विभागीय सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करें। विभाग के सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने पोषण पखवाड़े की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहर क्षेत्र की आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं द्वारा सीडीपीओ कार्यालय में पोषण रंगोली बनाई। कार्यक्रम में विभाग की महिला पर्यवेक्षक प्रभा झा, अंकुर शर्मा, नरेंद्र मीना, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विजय निर्वाण व शहरी क्षेत्र की कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!