ऑब्जर्वर ने लिया विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का जायजा
डीडवाना. विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ऑब्जर्वर प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव ने डीडवाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। रिटर्निंग अधिकारी स्थित चुनाव अनुभाग, कन्ट्रोल रूम, सीवीजिल कन्ट्रोल रूम के साथ ही ई०वी०एम० हैण्डस ऑन ट्रेनिंग के साथ वी.सी.ली। तत्पश्चात् मण्डाबासनी स्थित स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल पर स्थापित स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया। सभी अनुभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्मिकों को पाबंद किया। चुनाव तैयारियों को लेकर श्रीवास्तव आश्वस्त हुए।ऑब्जर्वर ने वनरेबल क्रिटिकल बूथ के तहत कोलिया स्थित बूथ सं0 70 व 71 का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्रीवास्तव ने चुनाव में नियोजित अधिकारियों/ बी०एल०ओ० से कानून एवं शांति व्यवस्था, गत चुनाव में किसी प्रकार की हिंसा, लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति भयग्रस्त। मतदाताओं का चिन्हिकरण करने एवम् मतदान केन्द्रों पर समस्त प्रकार की न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिये साथ ही वहाँ उपस्थित लोगों से वार्ता की और उन्हें भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों को भयमुक्त मतदान कराये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया।निरीक्षण दल में श्रीवास्तव के साथ पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव, रिटर्निंग अधिकारी जीतू कुलहरी एस०डी०एम०, उपाधीक्षक पुलिस धर्म पुनियां, तहसीलदार कमलेश सिंह, चुनाव शाखा प्रभारी मुकेश कुमार सैन व दशरथ सिंह मौजूद रहे।