जल जीवन मिशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण
तारानगर. तारानगर के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को जल जीवन मिशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण के आर सी जे पी एस फाउण्डेशन लखनऊ एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियान्ता श्री आर.के.राठी के नेतृत्व मे किया गया, जिसमें तारानगर पंचायत समिति के 15 ग्रामो से 62 लोगों ने सहभागिता किया जिसमें सरपंच, उप सरपंच, आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अधिशासी अभियन्ता रामनिवास रेगर ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना को सरकार और समुदाय के सहयोग से संचालित किया जाना है इसलिए प्रशिक्षण के पश्चात अपने अपने गांव में योजना के संचालन में सहयोग कीजिए। प्रशिक्षण की श्रृंखला में चर्चा करते हुए बताया गया कि इस योजना में समुदाय की जिम्मेदारी योजना निर्माण कियान्वयन एवं मूल्यांकन की है और सरकार की जिम्मेदारी योजना के लिए लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्रदान करना है। इसलिए अपने गांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की जिम्मेदारी गांव में गठित पानी समिति की है, जल मे अन्य महत्वपूर्ण विषयो पर सम्बोधन किया। साथ ही राजूराम शर्मा, अनिल नायर व नीरज कुमरावत द्वारा जल जीवन मिशन की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षक टीम द्वारा प्रशिक्षण सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्य प्रशिक्षक विष्णु कुमार, पूर्णिमा, विनय कुमार ने विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रजत त्यागी ने एफ टी के द्वारा जांच करने का अभ्यास करवाया।