Dark Mode
भीलवाड़ा के पार्क में दो समूहों के बीच हाथापाई के बाद एक हिरासत में

भीलवाड़ा के पार्क में दो समूहों के बीच हाथापाई के बाद एक हिरासत में

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पार्क में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के बीच हाथापाई होने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।


अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए विभिन्न पुलिस थानों से बुलाकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने बताया, हिंदू समुदाय के एक सदस्य द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना भीमगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां आरएसएस के स्वयंसेवक एक पार्क में शाखा आयोजित कर रहे थे और उसी समय मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक स्वयंसेवक को गेंद लगने से दोनों समूहों के बीच बहस शुरू हो गई और बात बढ़ गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!