Dark Mode
मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मादक पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई के तलोजा नगर से पुलिस ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति को 6.5 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ मेफेड्रोन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आरोपी मोबीन महबूब खान के खिलाफ कार्रवाई शुक्रवार रात करीब 10 बजे की गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ की एक टीम ने खान को शुक्रवार रात पाटले गांव में एक मैदान पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया।

जब पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उन्हें उसके पास 65 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) मिली जिसकी कीमत 6,50,000 रुपये है| उन्होंने बताया कि खान के खिलाफ शनिवार को तलोजा पुलिस स्टेशन में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!