Dark Mode
पालनहार लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम 3 जुलाई को

पालनहार लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम 3 जुलाई को

जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में होगा


सवाई माधोपुर । पालनहार लाभार्थी उत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडोटोरियम में सोमवार, 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।
राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जिलों में आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ेंगे एवं पालनहार योजना के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें लाभ हस्तांतरित करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मीना आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पालनहार योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से लाभ हस्तांतरित करेंगे। जिले के 10 हजार 18 लाभार्थियों के बैंक खाते में 1 करोड़ 47 लाख 80 हजार रूपये इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे।
गंगापुर सिटी में अर्जुन पैलेस में होगा लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम:- कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि पालनहार योजना का लाभार्थी उत्सव गंगापुर सिटी में अर्जुन पैलेस में 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री करेंगे राज्य के 6 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 88 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी उत्सव के तहत 6 लाख लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में लगभग 88 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अनाथ, देखरेख व संरक्षण की श्रेणी में आने वाले बालक और बालिकाओं की परिवार के अंदर ही समुचित देखरेख, संरक्षण एवं शिक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए पालनहार योजना लागू की गई। योजना के तहत इन बच्चों का पालन-पोषण करने वाले व्यक्ति को बच्चों की शिक्षा, खाने-पीने और कपड़ों की व्यवस्था के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है।
जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में माननीय विधायकगण, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों, संबंधित विभागीय अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!