Dark Mode
पिड़ावा : संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 58वां दीक्षा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

पिड़ावा : संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 58वां दीक्षा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

पिड़ावा। संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 58 वां दीक्षा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी के 58 वें दीक्षा दिवस पर सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वधान में समस्त युवा शक्ति के द्वारा विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर व मुनि श्री निस्प्रह सागर जी व गाणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य उपाध्याय श्री विकसंत सागर जी मुनिराज ससंघ के निर्देशन में  मनाया गया। आचार्य श्री की दीक्षा राजस्थान के अजमेर शहर में आचार्य ज्ञान सागर जी द्वारा प्रदान की गयी थी। उसके बाद से यह ये पहला सुअवसर है जब की आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा दिवस तिथि और मिती के अनुसार एक ही दिन आने से पुरे देश की जैन समाज द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इसी दौरान पिडावा में इसे संयम दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम निष्पक्ष सागर महाराज एवं निस्प्रह सागर महाराज का धर्म नगरी पिड़ावा में भव्य मंगल प्रवेश प्रातः 7 बजे हुआ। जिसके बाद नगर में विराजमान सभी मुनि संघ मांगलिक भवन परिसर पहुचे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत नगर के संगीतकार आशीष जैन अक्षय जैन ने मंगला चरण किया। जिसके बाद चित्र अनावरण समस्त युवा वर्ग व दीप प्रज्वलन गुरुदेव के साथ विहार करते हुए बाहर से पधारें अतिथियों ने किया। शास्त्र भेंट समस्त महिला मण्डल ने किया। पाद प्रक्षालन समस्त त्यागी व्रती जन द्वारा किया गया एवं आचार्य श्री की संगीतमय पूजन संगीतकार आशीष जैन द्वारा बहुत ही भक्ति भाव से कराई गयी। इसके बाद सभी मुनिराजों के मंगल उपदेश हुए। इस मोके पर भवानीमंडी, सुसनेर, मोड़ी, आष्टा, शाहगढ व आसपास के क्षेत्रो से साधर्मीयों ने पहुँच कर धर्म लाभ लिया। यह कार्यक्रम नगर पिडावा के समस्त युवा वर्ग, महिला मण्डल व बालिका मण्डल के सहयोग सपन्न हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!