पुलिस ने बिपरजाय तूफान को लेकर प्रचार प्रसार किया
पीपाड़ शहर . चक्रवाती तूफान बिपरजाय को लेकर सांय समय पीपाड़ थाने में सीएलजी की बेठक आयोजित हुई जिसमें पुलिस ने किसी भी आपदा में जन भागीदारी का आह्वान किया गया शहरवासियों ने बेठक मे अपने सुझाव दिए व तेयारियो पर चर्चा की गई है। इसी तरह पुलिस थाना बोरुदां के थानाधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव ने जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामींण धर्मेंद्र सिंह यादव के दिशा निर्देश अनुसार बोरुंदा व थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में भोंपू प्रचार प्रसार करते हुए आमजन को सतर्क व सावधान रहने की अपील की।
थानाधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव ने बताया कि ड्यूटी ऑफिसर हराराम राठौड़, मुख्य आरक्षी समयराम मीणा, सिपाही दिनेश पांगा गजेसिंह,अशोक चौहान, कमल किशोर, नरेंद्र टोगस व सुभाष की पुलिस टीम ने बोरुंदा कस्बे के विभिन्न मौहल्लों तथा थाना क्षेत्र के कई गांवों में भोपू प्रचार करते हुए बिपरजाय तूफान को लेकर सतर्क व सावधान रहने की अपील ग्रामीण से करते हुए घरों में व सुरक्षित रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से सम्पर्क करने की बात कहीं।