पोस्टकार्ड अभियान शुरु रोड नही बना तो करेंगे धरना प्रदर्शन
रामगंजमंडी/रावतभाटा। बडोली से कोलीपुरा सीमा तक खराब रोड को लेकर जागो रावतभाटा फिटनेस क्लब द्वारा पोस्टकार्ड अभियान जारी करते हुए अध्यक्ष बालकिशन गुलाटी ने कहा कि बाड़ोली से लेकर कोलीपुरा सीमा तक बेहद खस्ताहाल गद्देदार खराब हो रहे रोड के रुके हुए कार्य को लेकर जागो रावतभाटा फिटनेस क्लब द्वारा टूटे हुए रोड पर पहुंचकर प्रदर्शन किया गया और जल्द सही करवाने के लिए नारेबाजी की गई खस्ताहाल रोड से ही चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर को रोड सही करवाने के लिए वहां से गुजरने वाले राहगीरों द्वारा पोस्टकार्ड लिखवाकर जागरूकता अभियान चलाया गया पोस्टकार्ड अभियान कुछ दिन तक जारी रहेगा शनिवार और रविवार को लिखे गए पोस्टकार्ड सोमवार को चित्तौड़गढ़ कलेक्टर को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजे जाएंगे इसके बाद भी अगर जल्द कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो जागो रावतभाटा फिटनेस क्लब द्वारा चित्तौड़गढ़ पहुंचकर चित्तौड़ कलेक्टर को रावतभाटा वासियों द्वारा लिखे हुए पोस्टकार्ड स्वयं प्रदान किए जाएंगे और साथ ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस प्रदर्शन और पोस्टकार्ड लिखो अभियान के मौके पर अध्यक्ष बालकिशन गुलाटी निर्दलीय पार्षद एडवोकेट रमेश राघव पार्षद मनीष गिरी कार्तिक तोमर मुकेश कुमार सुरेश छाबड़ा किशोर चौधरी मोहसिन अनवर धीरज वधवा अभिषेक गोखरू राहुल राठौर सिद्धार्थ वधवा वंदना चौहान नितिन मेहरा विक्की अंशु शर्मा तिलक राज अरोड़ा पिंकी शिवानी लीला कुमारी बसंती देवी कालू गुर्जर सुधांशु संजय शर्मा मोहम्मद असलम निक्की दिलीप सोलंकी श्याम तिवारी उज्जवल कुमार मोनू चारण हीरा चारण रवि राठौर उमेश सेन नंदू बागड़ी राजेश पवार आदि लोग मौजूद रहे।