प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छात्र को पीटा, ट्रांसफर की मांग पर अड़े ग्रामीण
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। सिकंदराबाद के एक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कक्षा तीन के छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप है। स्वजन व ग्रामीण प्रधानाध्यापक का तबादला करने की मांग कर रहे है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
वहीं स्वजन व ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया और प्रधानाध्यापक का तबादला करने की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीण प्रधानाध्यापक का तबादला किए जाने की मांग पर अड़े हुए है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सराय जगन्नाथ के गेट पर ग्रामीणों ने मारपीट के आरोपित प्रधानाध्यापक का तबादला कराने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीण को शांत कराया।
ग्रामीणों का आरोप है कि 19 अगस्त को गांव के ही कक्षा तीन के छात्र अरविंद के साथ प्रधानाध्यापक ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी शिकायत पुलिस और संबंधित बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी गई थी।
बावजूद इसके अभी तक आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय अधिकारी प्रधानाध्यापक का बचाव कर रहे है। आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।