Dark Mode
‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में शामिल होंगी Priyanka Gandhi

‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में शामिल होंगी Priyanka Gandhi

रायपुर। कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राज्य सरकार के एक कार्यक्रम ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में शामिल होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के गोविंदपुर खेल मैदान में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रुपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रुपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया जाएगा। पिछले 15 दिनों में यह गांधी की कांग्रेस शासित राज्य की दूसरी यात्रा होगी। राज्य में नवंबर-दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले वह 21 सितंबर को दुर्ग जिले में राज्य सरकार के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!