Dark Mode
प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित

प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित

खेतड़ी । प्रगतिशील प्रजापति समाज की मासिक बैठक प्रगतिशील प्रजापति छात्रावास में रविवार को गजेंद्र जलन्द्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । प्रजापति समाज संस्था अध्यक्ष गजेंद्र जलन्द्रा ने बताया बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई व समाज से कुरीतियों को दूर करने व समाज को संगठित करने पर जोर दिया। इंद्रपाल वर्मा ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले बच्चों से चर्चा की गई व उनको छात्रावास में आनेवाली समस्याओं के बारे में पूछा गया व उनका समाधान किया गया। इस अवसर पर रामावतार वर्मा,बाबूलाल जलन्द्रा, भाताराम जलन्द्रा, महेश कुमार,दिनेश कुमावत,गोपाल कुमावत परमानंद जलन्द्रा,महेंद्र कुमावत,मूलचंद कुमावत, टिंकू कुमावत,ओमप्रकाश कुमावत,गजानंद नंगली,धनाराम कुमावत ,मेवेंद्र,तुषाल,नीरज आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!