Dark Mode
बाल विवाह रोकथाम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम

बाल विवाह रोकथाम हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा बाल विवाह के रोकथाम हेतु जन जाग्रति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि आने वाले दिनों में आखातीज, अक्षय तृतीया एवम् पीपल पूर्णिमा सहित अबूझ सावो पर बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा । विशेषकर ग्रामीण इलाको में । इसके लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रसार प्रचार करते हुए आमजन को जागरूक किया जाएगा । कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सामाजिक अधिकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग के सहयोग जन जागरूकता कार्यक्रम किए जायेंगे । इसके साथ ही क्षेत्र के हलवाई, बैंड वाले, पंडित, टेंट, पंडाल वाले, समारोह स्थल पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी बताई जाएगी एवम् बाल विवाह या नाबालिग के शादी होने पर प्रशासन को सूचित करने के लिए समझाईस की जाएगी । विभिन्न संस्थाओं , विभागो के माध्यम से जनसहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!