रायसर थाना पुलिस ने जुआ खेलते 5 को किया गिरफ्तार।
जमवारामगढ़ . रायसर थाना पुलिस ने 7 मई रविवार को जुआ खेलते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। रायसर थाना प्रभारी राम मिलन मीणा ने बताया की पुलिस को मुखबिर खास द्वारा थाना क्षेत्र के टोडा मीणा गांव में सार्वजनिक स्थानों पर ताश के पत्तों पर रूपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कार्यवाही करते हुए ठाकरसी पुत्र रामपाल मीणा(55) निवासी टोडा मीणा व फूलाराम पुत्र ग्यारसा राम मीणा (19) निवासी बडी बिलोद थाना रायसर, मुकेश कुमार पुत्र मक्खन लाल जायसवाल(32) निवासी बासणा व रमेश चंद पुत्र सोहनलाल जोगी(35) निवासी बासणा थाना जमवरामगढ़ तथा रामकिशोर पुत्र सेडूराम ब्राह्मण (40) निवासी कांकरेल थाना आमेर को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुआरियों के पास 1170 रूपए की नकदी व ताश पत्ती जब्त कर जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।