राम ने किया धनुष भंग,परशुराम को आया क्रोध
सवाई माधोपुर। शहर के रामलीला मैदान में नगर रामलीला मंडल समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला धीरे-धीरे रोमांचक दौर में पहुंचती जा रही है । समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने बताया के गुरुवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया जिसमें सबसे पहले जनक जी के दरबार में राजा महाराजाओं की सभा भव्य तरीके से सजी जिसमें रावण एवं बाणासुर के संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। दूसरी ओर पेटल राजा के हास्य पात्र ने दर्शकों को खूब हंसाया ।उसके हवा से चलने एवं दूध पीकर बार-बार उठने को देखकर दर्शकों ने खूब आनंद लिया ।जनक जी को उदास देख भगवान राम ने विश्वामित्र जी की आज्ञा से धनुष को एक पल में भंग कर दिया ।धनुष भंग को देखकर परशुराम जी को क्रोध आया। लक्ष्मण परशुराम संवाद को देखकर दर्शक खूब आनंदित हुए।मंचन से पूर्व स्कूल शिक्षा परिवार के सदस्य जितेंद्र शर्मा ने भगवान गणेश, शारदा एवम राम लक्ष्मण की आरती करके लीला का प्रारंभ कराया।
समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा एवं महामंत्री राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राम विवाह की लीला का मंचन होगा जिसमें राम बारात एवं कन्यादान की रस्म विशेष आकर्षण होगी। दर्शक सीता जी के कन्यादान में नकद राशि एवं आभूषण से कन्यादान लेकर पुण्य लाभ कमाएंगे। समिति के उपाध्यक्ष सीताराम सैनी, मंत्री ओम प्रकाश सेन, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पंसारी, सुदर्शन शर्मा ,विष्णु शर्मा ,लखन भारती साहू ,रामेश्वर जंगम, कैलाश चंद्र शर्मा ,मधुसूदन शर्मा सभी ने अधिक से अधिक संख्या में रामलीला का मंचन देखने की अपील की