रंगोली, मेहंदी, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
बहरोड़। कस्बे के नारायणी देवी महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व ग्लोबल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को ओपन एयर सेशन के अंतर्गत समाज उपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा कैंप के पांच दिवसीय शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि नारायणी देवी ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ नीलम यादव, डॉ ओम प्रकाश यादव व कालेज प्राचार्य डॉ संजय यादव रहे। शिविर के प्रथम दो दिवस में श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर को साफ किया गया। द्वितीय दिवस को बालीबाल, खो-खो, रस्सा कस्सी, नीबू दौड़ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस को प्रशिक्षणार्थियों को शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। शिविर के अंतिम दिन रंगोली, मेहंदी नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर के विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियो को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील यादव, देवेंद्र यादव, राजकुमार सैनी, प्रताप सिंह, निशा यादव, भगवती, धर्मेंद्र यादव, अनिल प्रजापत, सूबे सिंह स्टाफ सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।