राशन कार्ड की केवाईसी अपडेट से हुई खाद्यान्न प्राप्ति में सुविधा
श्रीगंगानगर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत गिरदावर मुख्यालय ग्राम पंचायत 2 एमएलडी-ए में आयोजित शिविर में राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण खाद्यान्न प्राप्त करने में आ रही समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के दौरान श्री नवीन अग्रवाल पुत्र श्री जसपाल अग्रवाल, वार्ड संख्या 9, 3 एमएलडी घड़साना द्वारा राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण लंबे समय से खाद्यान्न प्राप्त करने में आ रही समस्या के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। संबंधित कार्मिकों द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर प्रार्थी के राशन कार्ड की केवाईसी प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर अपडेट कर दी गई। मौके पर समस्या का त्वरित समाधान होने पर श्री नवीन अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विकसित भारत जन सेवा अभियान के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सुविधा के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।