मसुदा में रविदास जयंती हर्ष उल्लास से मनाई
मसूदा – कस्बे के अखाड़े वाले बालाजी मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद तहसील मसूदा की मासिक बैठक संघ प्रचारक लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संत रविदास जयंती मनाई गई। जिसमें पूर्व विभाग प्रचारक पृथ्वी सिंह सहित वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन चरित्र पर विचार व्यक्त किए, एवं कहा कि संत रविदास ने समग्र हिंदू समाज के लिए जो कार्य किए वह उल्लेखनीय है। परिषद के तहसील प्रमुख वीरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी मार्च में अप्रैल में क्षेत्र में संत समाज द्वारा यात्रा निकालने की रूपरेखा बनाई गई। 16 फरवरी को आशापुरा माता मंदिर पर प्रमुख संत सम्मेलन रखा जाएगा। 24 फरवरी को ब्यावर व आसपास की 9 तहसीलों के भोपा पुजारियों का प्रशिक्षण वर्ग रखा जाएगा। बैठक में वीरेंद्र सिंह कानावत, लादू सिंह, अध्यापक छोटू सिंह, प्रवीण सिंह, नैनू सिंह, नैना भोपा, रतना, साबुद्दीन, मनोज जेथलिया, योगेंद्र सिंह राठौड, अनोप सिंह, सुरेश फौजी सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
मसूदा फोटो:–बैठक में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता