जनाधार कार्ड के माध्यम से पंजीयन कराएं , गुर्जर
भुसावर. मुख्यमंत्री महंगाई राहत शिविरों में जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए जन आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थी ले सकता है इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के अलावा अन्य किसी भी शिविर में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है यह शिविर 30 जून तक आयोजित होंगे यह कहना है भुसावर उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर का गुर्जर भुसावर उपखंड की ग्राम पंचायत पथैना में राजस्थान सरकार के मंहगाई राहत एवं प्रशासन गॉव के संग शिविर मैं उपस्थित आमजन को संबोधित कर रहे थे। शिविर में उपखण्ड अधिकारी हेमराज गुर्जर, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, विकास अधिकारी मोहनलाल मुदगल, सरपंच स्नेहलता बृजेश सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निस्तारण किया। जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनाधार के माध्यम से पंजीकरण किया गया एवं सम्बधित को गारण्टी कार्ड प्रदान किये गये।