Dark Mode
‘‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’’ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

‘‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’’ कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

टोंक । यूथ कॉंग्रेस द्वारा आयोजित ‘‘यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो’’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को टोंक में यूथ कांग्रेस प्रभारी निमित नागदा व युवा नेता हंसराज गाता के नेतृत्व में यूथ को आगामी चुनाव में कांग्रेस को वोट करने के लिये ‘‘पहला वोट कॉंग्रेस को’’ अभियान का पोस्टर विमोचन कर शुरूआत की। हंसराज गाता ने बताया कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में यूथ को बढ़ चढक़र भाग लेना चहिये। यूथ कांग्रेस द्वारा हर बूथ पर 10-10 यूथ कार्यकर्ताओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। आने वाला समय यूथ का है। सभी यूथ जो पहली बार वोटेक कर रहें है, उनको अपना वोट कांग्रेस में करने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद रामदेव गुर्जर, यूथ कॉंग्रेस उपाध्यक्ष आतिफ़  नकवी, यूथ कॉंग्रेस अध्यक्ष निवाई मुकेश मीना, उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मीना, शैलेश गुर्जर, टोंक विधानसभा अध्यक्ष विनोद बोकन अध्यक्ष घनश्याम धारोला, देवली उनियारा विधानसभा अध्यक्ष रामफूल बैरवा, जोरू सिंह खरेड़ा, धर्मराज चतरपुरा, सुरेश चंदलाई, सत्यनारायण पासरोटियां, जसराम मीना सहित सभी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!