Dark Mode
दिव्यांगों के लिए आयोजित राहत शिविर सम्पन्न

दिव्यांगों के लिए आयोजित राहत शिविर सम्पन्न

 

अपने जीवन की डिक्शनरी से दिव्यांग और विकलांग शब्द निकाल दे : शर्मा

 
सोजत। अपने जीवन की डिक्शनरी से दिव्यांग और विकलांग शब्द निकाल दे और दुनिया को दिखा दो आप वो कर सकते है जो सभी करते है उक्त उद्गार राज्य के निशक्तजन आयुक्त राज्यमंत्री उमाशंकर शर्मा ने स्थानीय पंचायत समिति में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के देखरेख में आयोजित दिव्यांगों के लिए राहत शिविर में अपने अध्यक्ष उद्बोधन में व्यक्त किए उन्होंने कहा कि इस दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं, हम वो सबकुछ कर सकते है जो हम सोच सकते है राज्य की गहलोत सरकार ने दिव्यांगों के लिए कहीं महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है  इतना ही नहीं आपके लिए न्यायालय का भी गठन किया गया है जहां आप की सुनवाई हो सकती है। शिविर में सैकड़ों दिव्यांग जनों ने अपना पंजीकरण करवा कर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हुए उन्हें दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल बैसाखी, कैलिपर आदि बांटे गए । कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री शोभा सोलंकी, प्रधान धोबली देवी, तहसीलदार दीपक सांखला, विकास अधिकारी डॉ सुनीता परिहार, सीबीईओ नाहरसिंह राठौड़, सीडीपीओ सुरभि चौहान, पार्षद मनीष तिवारी, कांग्रेस नेता सोनदान चारण, शंकरलाल बामणिया, महेंद्र पालरिया, मोहम्मद साबिर तेजराज मेवाड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष दिव्यांग सेवा समिति बुदाराम पन्नूसा, बीसीएमओ डॉ. सोहनलाल सीरवी, डॉ सुरेश चौधरी, सहायक विकास अधिकारी महिपालसिंह लखावत, रमेश कुमार, रामेश्वर बागड़ी, रामचंद्र मालवीय, ओमप्रकाश राणा, सहायक अभियंता अमित चौधरी, भागीरथ राठौर, सोहनलाल मेघवाल, ओम प्रकाश, मानक, भरत कुमार प्रजापत, मदनलाल गर्ग, सरिता कुमारी आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!