Dark Mode
रिटायर्ड बैंकर को बम से उड़ाने की धमकी, 48 लाख वसूले

रिटायर्ड बैंकर को बम से उड़ाने की धमकी, 48 लाख वसूले

जयपुर। जयपुर में बदमाशों ने एक विला में 5 दिन तक बुजुर्ग पति-पत्नी को बंधक बनाकर रखा। बम से उड़ाने की धमकी देकर बोले- तुम्हारे चिथड़े और डीएनए भी नहीं मिलेगा। बुजुर्ग पति-पत्नी से 48 लाख रुपए फिरौती के वसूल लिए। मामले में पीड़ित पति-पत्नी ने भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। डीसीपी (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- वैशाली नगर के रहने वाली 66 साल की बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह अपने रिटायर्ड बैंकर पति (67) के साथ रहती हैं। उनका बेटा कनाडा में रहता है। उन्होंने अपने मकान को बेचन के लिए 4 फरवरी 2026 को वेबसाइट पर पेड विज्ञापन दिया था। इसके बाद वेबसाइट के मैनेजर शिवा अयपन की ओर से अखिल अग्रवाल नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया गया। बातचीत के बाद अखिल अग्रवाल मकान देखने के लिए आया। मकान देखने के बाद अखिल अग्रवाल ने 24-25 फरवरी को दोबारा आकर डील फाइनल कर दी।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!