Dark Mode
इंदौर में सड़क हादसा, महिला-बच्चे समेत चार की मौत

इंदौर में सड़क हादसा, महिला-बच्चे समेत चार की मौत

बाणगंगा ब्रिज के उतार पर क्रेन ने आगे चल रही दो बाइक को रौंदा


इंदौर .  इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला का पैर टूटा है। उसका अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा है। चश्मदीद ने बताया, बस के ठीक पीछे चल रही क्रेन के ड्राइवर को आगे चल रही बाइक नहीं दिखी। मृतक एरोड्रम कावेरी नगर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया एक कार, एक बस और एक क्रेन इंदौर से सांवेर तरफ जा रही थी। बस क्रेन के ठीक आगे थी। इस दौरान बस के साइड से चल रही दो बाइक को क्रेन रौंदते हुए आगे निकल गई। पहले यह बताया जा रहा था कि सामने से बाइक सवार क्रेन में घुसे हैं लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें क्रेन रफ्तार से कुचलते हुए दिख रही है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
मृतकों के नाम

1. रितेश पिता दिनेश उम्र 16 साल कावेरी नगर

2. शरद दिनेश उम्र 6 साल

दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

घायल

1. शारदा पति दिनेश उम्र 40 साल, कावेरी नगर
बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी के अनुसार, क्रेन ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी। इसके आगे बाइक चल रही थी। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है। वास्तव में हादसा कैसे हुआ है यह जांच का विषय है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!