Dark Mode
घर में सो रही महिला से चाकू दिखाकर लूट

घर में सो रही महिला से चाकू दिखाकर लूट

जोधपुर. जोधपुर शहर के नजदीक करवड थाना क्षेत्र के भवाद गांव में बीती रात चोरों की गश्त रही। बदमाशों ने एक मकान में सो रही महिला को चाकू दिखाकर उससे सोने के गहने लूट लिए। जबकि दूसरे मकान में जाली काटकर पीछे से घुसे चोरों ने मकान से नकदी और सोना चांदी के जेवरात चुरा लिए। करवड पुलिस थाने में भवाद गांव की रहने वाली शारदा बिश्नोई ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार रात को वह अ पने घर के पास बने चौक में सो रही थी। तभी रात के करीब 1:30 बजे मोटरसाइकिल के हिलने की आवाज से उठी। उसने देखा कि दो बदमाश उसे ले जाने की कोशिश कर रहे थे। महिला ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर गला दबा दिया। इसके बाद महिला के पहने हुए गहने लूट कर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हुए और पीछा किया। लेकिन तब तक बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए।

मकान के पीछे से घुस कर चोरी
इसी प्रकार भवाद गांव के ही रहने वाले गफूर खान ने रिपोर्ट दी कि 12 तारीख की रात को चोरों ने उसके मकान पर धावा बोला। 13 तारीख की सुबह जब उठे तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब वह मकान के पीछे गए तो खिड़की टूटी हुई थी। कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में सामान बिखरा हुआ था। करीब 3 तोला सोने के जेवरात, 15000 की नकदी और चांदी के जेवरात चोरों ने पार कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस का खौफ नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के क्षेत्र में पिछले लंबे समय से बदमाशों की गतिविधियां बढ़ी है। उसकी गश्त नहीं होने और किसी प्रकार का खौफ नहीं होने का फायदा यह बदमाश उठा रहे हैं और लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!