जीतू बोरोदा कांड का 2000रु का इनामी अभियुक्त गंगाधर मीणा गिरफ्तार
9 अभियुक्त पूर्व में किए जा चुके हैं गिरफ्तार , चर्चित जीवराज हत्याकांड में भी शामिल था अभियुक्त
दौसा . दौसा जिले में विगत वर्षो में हुए जीवराज हत्याकांड व जीतू बोरोदा हत्याकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में दोसा कोतवाली थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने सफलता हासिल की है। जिसमें दोनों ही मामले में वांछित अपराधी 2000 इनामी अभियुक्त गंगाधर मीणा पाटन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 17 अप्रैल को पुलिस थाना कोतवाली व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही से 11 मई 2022 को जीतू मीणा बोरोदा हत्याकांड के इनामी अभियुक्त गंगाधर पुत्र राम बक्स जाति मीणा उम्र 25 साल निवासी पाटन थाना तूंगा जिला जयपुर को जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है अभियुक्त की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 मार्च को 2023 को इनाम घोषित किया था जिसके गिरफ्तार होने पर उसे अनुसंधान किया जा रहा है। पूर्व में इस मामले में 9 अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके है। अभियुक्त गंगाधर मीणा जीवराज हत्याकांड मामले में भी आरोपी है पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी है। गठित टीम में दिनेश कुमार उपनिरीक्षक डीएसटी दौसा , प्रदीप राव हेड कांस्टेबल साइबर सेल दौसा , नरसीराम हेड कांस्टेबल डीएसटी टीम , दशरथ सिंह कॉन्स्टेबल पुलिस थाना कोतवाली, विजय कुमार डीएसटी टीम दौसा , पहलाद सिंह , सीताराम चालक डीएसटी टीम दौसा रहे।