Dark Mode
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको से की वार्ता

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको से की वार्ता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को क्रेमलिन में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ वार्ता की। फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से यूरोपीय संघ में शामिल किसी देश के नेता की मॉस्को की यात्रा सामान्य बात नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूस की समाचार एजेंसी ‘आरआईए’ को बताया कि फिको यात्रा पर रूस पहुंचे और रविवार शाम को पुतिन से आमने-सामने मुलाकात की। पेस्कोव के अनुसार, वार्ता “अंतरराष्ट्रीय स्थिति” और रूसी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति पर केंद्रित रही।

मॉस्को द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद से यूरोपीय नेताओं का पुतिन से मिलना और फोन पर बात करना काफी कम हो गया है। हालांकि हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने जुलाई में रूस की यात्रा की थी।ओरबान की यात्रा की यूक्रेन और यूरोपीय संघ के नेताओं ने निंदा की थी। यूक्रेन युद्ध के बारे में फिको के विचार अधिकांश अन्य यूरोपीय नेताओं से बिल्कुल भिन्न हैं। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पिछले साल सत्ता में वापस लौटे थे, जब उनकी वामपंथी पार्टी ‘स्मेर’ ने रूसी समर्थन और अमेरिकी विरोधी को मुद्दा बनाकर संसदीय चुनाव जीता था। तब से उन्होंने यूक्रेन के लिए अपने देश की सैन्य सहायता समाप्त कर दी है। फिको ने रूस पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों की आलोचना की और यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने का संकल्प लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!