Dark Mode
सर्व समाज ने मनाई फुले अंबेडकर जयंती

सर्व समाज ने मनाई फुले अंबेडकर जयंती

 
उदयपुरवाटी। कस्बे में बस स्टैंड स्थित अग्रसेन कुंज में महात्मा ज्योतिबा फूले व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती मनाई। मुख्य अतिथि जिला संघ चालक रामजीवन शाह, मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह मनोज जांगिड़ रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामेश्वर लाल माहीच ने की। कार्यक्रम की शुरुआत फुले अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित के साथ हुई। नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, रामस्वरूप मुल्तानिया, सतीश पटेल, सुरेश वकील, मिठू राठी, बजरंग स्वामी आदि ने भी उद्बोधन दिया। इस दौरान दिनेश गोरसिया, सतीश मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण सैनी, रामप्रताप पुलकित, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढेनवाल, द्वारका प्रसाद जांगिड़, रणवीर सिंह एडवोकेट, शैतान टांक, ताराचंद नागल, पूनम सोनी, विष्णु शाह, गिरधारीलाल राठी, मिठू राठी, गंगाराम मौर्य, रामधन कटारिया, रवि सैनी, अशोक बाबा, सुरेश खारड़िया, बीरबल सैनी, झाबर मल सैनी, रवि सरपटा, पार्षद गोविंद वाल्मीकि, महेश सैनी, पार्षद अजय तसीड, अशोक मीणा एडवोकेट सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। मंच संचालन वैद्य राकेश सैनी ने किया। अंत में समरसता गीत का सामूहिक वाचन किया गया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!